Home > देश > केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही, टीकाकरण का बोझ राज्यों पर डाला : कांग्रेस

केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही, टीकाकरण का बोझ राज्यों पर डाला : कांग्रेस

केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही, टीकाकरण का बोझ राज्यों पर डाला : कांग्रेस
X

नईदिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें हाल ही में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार, नए अधयक्ष का चुनाव और कोरोना स्थिति आदि विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कोविड महामारी की दूसरी लहर को काबू करने में केन्द्र सरकार को विफल बताया और राज्यों पर टीकाकरण का बोझ डालने के लिए केन्द्र की आलोचना की।इसके साथ ही उन्होंने महामारी में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे मदद अभियान की प्रशंसा की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की केन्द्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए लाखों लोगों के टीकाकरण का बोझ राज्यों पर डाल रही है, जबकि विशेषज्ञों की सोच इससे उलट है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। सरकार ने राज्यों को 18 से 45 आयु वर्ग के लाखों लोगों के टीकाकरण की लागत वहन करने के लिए बाध्य किया है। हर विशेषज्ञ का कहना है कि केंद्र द्वारा लागत वहन करना आर्थिक रूप से अधिक न्यायसंगत होगा।

छोटे समूह के गठन का प्रस्ताव -

उन्होंने कहा की मोदी सरकार की अन्य प्राथमिकताएं हैं। जनता की राय और व्यापाक आलोचना के बावजूद भव्य परियोजना (सेन्ट्रल विस्टा) चलाना है। यह भी शर्म की बात है कि केंद्र सरकार विपक्ष द्वारा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करती रहती है।बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने राज्यों में मिली हार की समीक्षा के लिए छोटे समूह के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि राज्यों में मिली चुनावी हार की समीक्षा के लिए छोटे समूह का गठन होना चाहिए।

सबक लेना होगा -

उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव परिणामों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक बुलाई गई है। पार्टी को अपनी गंभीर असफलताओं पर ध्यान देना होगा। वह मानती हैं कि हर पहलू को देखने के लिए एक छोटा समूह स्थापित करना चाहिए। हमें स्पष्ट रूप से समझना होगा कि केरल और असम में हम सत्ता परिवर्तन में विफल क्यों रहे, और पश्चिम बंगाल में हमें कोई सीट नहीं मिली। हमें वास्तविकता को समझकर सही सबक लेना होगा।

Updated : 10 May 2021 10:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top