Home > देश > कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वीकारी हार, आम आदमी पार्टी को दी बधाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वीकारी हार, आम आदमी पार्टी को दी बधाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वीकारी हार, आम आदमी पार्टी को दी बधाई
X

चंडीगढ़। पंजाब में सत्ता परिवर्तन के रुझान देखने के बाद कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को बधाई दी है। सिद्धू खुद भी अपने हलके में चुनाव हार गए हैं। पंजाब में अमृतसर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें थी। इस सीट पर अकाली दल ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था।

पूरा चुनाव दोनों नेताओं पर केन्द्रित हो गया था। दोनों नेताओं की लड़ाई में आप की जीवनजोत कौर ने बाजी मार ली है। नवजोत सिद्धू ने सबसे पहले ट्वीट करके जनादेश को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है। पंजाब के लोगों का फैसला निम्रता से स्वीकार करता हूं। आप को बधाई।

नवजोत सिद्धू ने गुरुवार की शाम को चंडीगढ़ में बुलाई विधायक दल की बैठक को भी रद्द कर दिया है। दरअसल कांग्रेस ने चुनाव परिणाम आने के बाद आज शाम विधायक दल की बैठक बुलाई थी।

Updated : 15 March 2022 10:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top