Home > देश > राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन, कांग्रेस नेता 'सेवा दिवस' के रूप में मना रहे

राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन, कांग्रेस नेता 'सेवा दिवस' के रूप में मना रहे

राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन, कांग्रेस नेता सेवा दिवस के रूप में मना रहे
X

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज शनिवार को 51 वां जन्मदिन है। हालांकि कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए उन्होंने पहले ही जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की थी।ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मना रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके जन्मदिन पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाए। इसके बाद युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अपने अपने कार्यालय में मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान चला रहे हैं।

मुफ्त टीकाकरण अभियान

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, मेडिकल किट, मास्क और सैनेटाइजर बांटें जाने के निर्देश दिए। युवा कांग्रेस भी कोरोना प्रभावित एवम् अन्य जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने के साथ मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है।

कमलनाथ ने दी बधाई -

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि "न डर, न भय। न झूठ, न कपट। न सत्ता का लालच, न कुर्सी की फिकर। सत्य का है सारथी, संग्राम है विकट।" उन्होंने आगे लिखा है कि- ऐसे अपराजेय योद्धा और भारत के जन-जन की आवाज राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीँ, मप्र कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि - राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत-अशेष मंगलकामनायें। नेक नीयत और सकारात्मक सोच, ग़रीबों के हक़ की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी, विकास के पर्याय और जनता की आवाज़ श्री राहुल गांधी जी इस राष्ट्र का भविष्य हैं। "जन्मदिन की शुभकामनाएँ"

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top