Home > देश > गैस सिलेंडर घरों में सजावट के काम आएंगे : कांग्रेस नेत्री

गैस सिलेंडर घरों में सजावट के काम आएंगे : कांग्रेस नेत्री

गैस सिलेंडर घरों में सजावट के काम आएंगे : कांग्रेस नेत्री
X

नईदिल्ली। पेट्रोल एवं गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिस तेजी से गैस के दाम बढ़ रहे हैं, भविष्य में शायद ही कोई इस स्थिति होगा कि इसके खर्च को वहन कर सके। उन्होंने कहा कि अब ये गैस सिलेंडर घरों में सजावट के काम आएंगे।

गैस के बढ़ते दामों का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आज सिलेंडर पर बैठकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा महंगाई के इस दौर में अब सिलेंडर इसी काम के लायक रह गये हैं। जिस तेजी से रसोई गैस की कीमत बढ़ रही है, उससे लगता नहीं कि हम-आप इस स्थिति में रहेंगे कि इसका खर्च वहन कर सकें। अब तो ये गैस सिलेंडर घरों में सजावट के काम आएंगे।

सरकार ने आजीविका को बर्बाद किया -

उन्होंने कहा की आज भी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रूपए की वृद्धि हुई है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार किस हिसाब से लोगों को राहत देने की बात करती है, जब लोग अपनी मूलभूत जरूरतों तक को पूरा कर पाने में सक्षम नहीं हैं। अगर सरकार वाकई लोगों को राहत देना चाहती है तो सबसे पहले पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स को समाप्त करे। आखिर लोगों की आजीविका को बर्बाद करके सरकार कौन का विकास करने जा रही है।

भाजपा नेत्रियां कहा गायब -

कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के समय भाजपा की महिला नेताओं के सड़कों पर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सुप्रीया श्रीनेत ने कहा कि आज वो भाजपा नेत्रिया कहां गायब हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अब भाजपा की महिला नेताओं को मूल्य वृद्धि की बात नहीं दिख रही। मोदी सरकार के इस कदम ने गृहणियों और आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top