Home > देश > राहुल गांधी का खुलासा, बसपा को दिया था गठबंधन का प्रस्ताव, ईडी के डर से बनाई दूरी

राहुल गांधी का खुलासा, बसपा को दिया था गठबंधन का प्रस्ताव, ईडी के डर से बनाई दूरी

राहुल के बयान पर उत्तरप्रदेश में राजनीति शुरू

राहुल गांधी का खुलासा, बसपा को दिया था गठबंधन का प्रस्ताव, ईडी के डर से बनाई दूरी
X

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बसपा प्रमुख मायावती से 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। इस पर बसपा का कोई जवाब नहीं आया। राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख ईडी और सीबीआई से डर रही है। गांधी के इस बयान पर सियासत शुरू हो गयी है।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का बयान आ गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी हारने का बहाना बना रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि परीक्षा का परिणाम आने के बाद जिस प्रकार छात्र तमाम प्रकार के बहाने बनाते हैं, उसी प्रकार राहुल गांधी को जब जनता की अदालत ने खारिज कर दिया तब, ईडी, पेगास और सीबीआई के बहाने बना रहे हैं। जैसे इन्होंने उत्तर प्रदेश में 400 सीटें जीती हों और बसपा ने जीरो जीती हों। राहुल जी उत्तर प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस और आपकी असलियत जान चुकी है। जनता अब भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाने वाली है। बल्कि देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने और शक्तिशाली भारत बनाने वाले नरेन्द्र मोदी के साथ है।

भाजपा के लिए रास्ता छोड़ने का आरोप -

उल्लेखनीय है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बसपा पर भाजपा के लिए रास्ता छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब बसपा सुप्रीमो मायावती से गठबंधन के लिए सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बात करना तक मुनासिब नहीं समझा। कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का भी प्रस्ताव दिया था। उन्होंने भाजपा के लिए खुला रास्ता दे दिया। वह भी इसलिए क्योंकि भाजपा के पास ईडी और सीबीआई है।

Updated : 12 April 2022 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top