Home > देश > कांग्रेस का चुनावी अभियान, प्रियंका पहुंची असम, राहुल का तमिलनाडु में रोड शो

कांग्रेस का चुनावी अभियान, प्रियंका पहुंची असम, राहुल का तमिलनाडु में रोड शो

कांग्रेस का चुनावी अभियान, प्रियंका पहुंची असम, राहुल का तमिलनाडु में रोड शो
X

नईदिल्ली। देश के 5 राज्यों में चुनावों की तारीखें घोषित होते ही तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी राज्यों में दौरे बढ़ गए है। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे वहीँ प्रियंका ने असम दौरे चुनावी अभियान का बिगुल बजाया।

तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी आज अलग अंदाज में नजर आये। उन्होंने मुलागुमूदु के एक स्कूल में छात्रों के साथ डांस किया एवं उन्हें अकिडो की ट्रेनिंग दी।इसके अलावा उन्होंने छात्रों के संग पुश अप लगाए। वह दौरे के आखिरी दिन मुलागुमूदु के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हाइयर सेंकेंडरी स्कूल पहुंचे। इस दौरान एक छात्रा के कहने पर उन्होंने पुश-अप लगाए। इस दौरान उन्होंने एक छात्र को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी।

तमिल की संस्कृति बचाना -

इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा एवं तमिलनाडु सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा की हमें तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास को कुचलना और उसका अपमान करना स्वीकार नहीं है। हमें अपने देश के लोगों को बांटना स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा ीकी एक भारतीय नागरिक होने के नाते इसे बचाना मेरा कर्तव्य।

मुख्यमंत्री पर कसा तंज -

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री को खुद को टीवी पर देखना पसंद है इसलिए उन्हें लगता है कि तमिलनाडु टीवी की तरह है और वो रिमोट कंट्रोल की मदद से चैनल बदल सकते हैं क्योंकि मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं और मोदी के पास सीबीआई और ईडी है।

असम पहुंची प्रियंका -

दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दो दिन के दौरे पर असम पहुंची। उन्होंने माँ कामख्या देवी के दर्शन कर चुनावी अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर में बागान मजदूरों के साथ झुमुर डांस भी किया। उन्होंने कह की मैं कुछ सालों से यहां आना चाह रही थी, मैं बहुत खुश हूं कि मैं आज यहां आ पाई। चुनाव में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हमारे सारे कार्यकर्ता बहुत काम कर रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top