Home > देश > महंगाई के बहाने कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- देश एकजुट हो रहा

महंगाई के बहाने कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- देश एकजुट हो रहा

महंगाई के बहाने कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा- देश एकजुट हो रहा
X

नईदिल्ली। सितंबर महीने के पहले दिन ही रसोई गैस के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि जनता भूखे पेट सोने पर मजबूर है लेकिन सरकार को इस बात की कोई चिंता नहीं है। राहुल ने कहा कि सरकार का यह अन्याय देश सहन नहीं करेगा। अब देश अन्याय के खिलाफ एक जुट हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते 18 अगस्त को भी रसोई गैस के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केन्द्र में आई है तब से गैस के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों में रसोई गैस की कीमते 9 बार बढ़ाई जा चुकी हैं। फरवरी महीने में तो रसोई गैस के दाम तीन बार बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि एक तो वैसे ही गैस महंगी है उसके बाद भी हर महीने गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top