Home > देश > कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये पर्यवेक्षक
X

नईदिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सक्रिय हो गई है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां करते हुए पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच जिम्मेदारियां बांट दी है। सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत ,बीके हरिप्रसाद को चुनाव अभियान के प्रबंधन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जोकि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रबंधन का कार्य संभालेंगे।

कांग्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जी परमेश्वर, और लुईजिनो फ्लेरियो को केरल विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके आलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक एवं शकील खान को असम विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत, कांग्रेस नेता एमएम पल्लम राजू और वीरप्पा मोइली को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पंजाब सरकार में मंत्री विजय इंदर सिंघला, झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम एवं बीके हरि प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है।


बता दें की इस साल एक शुरुआत में अप्रैल से मई के बीच पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने है। इन विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने पर्यवक्षकों की नियुकितयां की है। जोकि चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभालने के साथ राज्य प्रभारियों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करेंगे।








Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top