चिराग पासवान बने लोजपा के अध्यक्ष

X
By - Swadesh Digital |5 Nov 2019 4:53 PM IST
Reading Time: दिल्ली। चिराग पासवान मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चुने गए। वह केन्द्रीय मंत्री और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान के बेटे हैं।
राम विलास पासवान ने कहा कि चिराग पासवान को एकमत से राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में अध्यक्ष चुना गया। चिराग जमुई से लोकसभा सांसद हैं और लोजपा की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
दलित वोटबैंक वाली लोजपा पार्टी के बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन में 2014 और 2019 में छह सांसद जीतकर आए हैं।
राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर पार्टी बनाई थी। 2014 के चुनावों से पहले उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया था। माना जा रहा था कि इस फैसले में चिराग की बड़ी भूमिका थी।
Next Story
