Home > देश > छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजित जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजित जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजित जोगी का निधन
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजित जोगी का आज दोपहर में निधन हो गया। उन्होंने राजधानी रायपुर के नारायण अस्पताल में सांस ली। वह 74 साल के थे। जोगी के निधन के बाद कई बड़े नेता अस्पताल पहुँचने लगे है। अजित जोगी प्रदेश के विभाजन से पहले 14 साल मध्यप्रदेश में कलेक्टर रहे थे। उन्होंने अर्जुन सिंह के सानिध्य में राजनीति में प्रवेश किया था। निधन की जानकारी मिलने के बाद कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार अजित जोगी पिछले 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद भर्ती कराया गया था।अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत कई दिनों से बिगड़ती जा रहीं थी। लेकिन उम्मीद की जा रही थी की वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। शुक्रवार सुबह उन्हें एक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद बाद उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। जिसके बाद दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने उनके निधन की पुष्टि की।

अजित जोगी की राजनीति में ऐसे हुई एंट्री -

अजित जोगी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार वह ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे पर गए थे। अगले दिन वह जब वापिस आये तो उन्हें पीएम कार्यालय से फोन आया और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के सचिव ने उनसे संपर्क किया। पउन्होंने जोगी से कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप तत्काल कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दें। यह सुनते ही जोगी थोड़े घबरा गए। लेकिन अगले ही वाक्य में पीएम के पीए ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं आप मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करें। उनसे कहा कि रात 12 बजे तक दिग्विजय सिंह उन्हें लेने इंदौर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे तक इस्तीफे की सारी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। कलेक्टर पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस की सदस्यता लेने में करीब ढाई घंटे का वक्त लगा। इस तरह अजीत जोगी कलेक्टर से राजनेता बने।

कलेक्टर से अचानक राजनेता बनने के बाद जोगी राज्यसभा सांसद बनें। इसके बाद जब छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ तो उन्होंने राज्य के पहले सीएम के रूप में शपथ ली। वह साल 2000 से 2003 तक सीएम रहें। साल 2003 में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा के रमन सिंह सीएम बनें। वर्तमान में वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया थे तथा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।


Updated : 30 May 2020 7:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top