Home > देश > राज्यों के पास वैक्सीन के 90 लाख डोज मौजूद, केंद्र ने अब तक 18 करोड़ दिए

राज्यों के पास वैक्सीन के 90 लाख डोज मौजूद, केंद्र ने अब तक 18 करोड़ दिए

राज्यों के पास वैक्सीन के 90 लाख डोज मौजूद, केंद्र ने अब तक 18 करोड़ दिए
X

नईदिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण को गति देने के लिए सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की 18 करोड़ से ज्यादा खुराक निशुल्क भेजी है। इसमें से राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों ने 17.09 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाए हैं। बाकी 90 लाख डोज अब भी राज्यों के पास मौजूद हैं।

सरकार के अनुसार 07 लाख वैक्सीन की डोज अगले तीन दिन में राज्यों को प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली के पास अभी 3 लाख, 66 हजार ,731 डोज मौजूद है। जबकि हरियाणा के पास 3 लाख,72 हजार,831 डोज हैं। झारखंड के पास 4 लाख,04 हजार ,357 डोज तो महाराष्ट्र के पास 4 लाख ,98 हजार ,756 डोज मौजूद हैं। उत्तरप्रदेश के पास 11 लाख,52 हजार,091 डोज हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top