Home > देश > पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब
X

पूंछ। पाकिस्तानी सेना ने आज एक बार सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की। पाक सेना की ओर से रोजाना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज गुरूवार सुबह पूंछ जिल के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 10 बजे नियंत्रण रेखा से सटे गांव मनकोट और कृष्णा घाटी में भी गोलाबारी की थी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और वह सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top