Home > देश > 2024 तक जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां

2024 तक जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां

2024 तक जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां
X

नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2024 तक पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्वोत्तर को भारत के दूसरे हिस्सों के समान नहीं कर लेते, इस क्षेत्र का विकास संभव नही है।

शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर पूर्व भारत को सशक्त बनाने के मुद्दे पर भारतीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद से हमने पूर्वोत्तर के विकास को बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 तक पर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। पूर्वोत्तर के आठ में से सात राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे। उन्होंने कहा कि कई राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का भी काम किया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर का क्षेत्र बांग्लादेश के बंदरगाह से भी जुड़ेगा। भूमि समझौता करके पूर्वोत्तर का क्षेत्र बांग्लादेश के बंदरगाह से दो साल के अंदर ही जुड़ जाएगा। ऐसा होने के बाद पूर्वोत्तर में उद्योग लगाने के लिए बहुत बड़ा रास्ता दुनिया के लिए खुल जाएगा।

Updated : 29 Nov 2021 8:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top