भाजपा ने घोषित की उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची, जानिए किस सीट पर किसे मिला टिकट

X
By - स्वदेश डेस्क |3 Oct 2021 1:37 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को स्वीकृति दे दी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की देगलूर (अ.जा.) विधानसभा सीट से सुभाष पिराजीराव सावने, मिजोरम की तुरियाल (अ.ज.जा.) सीट से के. लालदीन थारा और तेलंगाना की हुजुराबाद सीट से एटेला राजेंदर को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा की तीन और विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान और 2 नवम्बर को मतगणना होगी।
Tags
Next Story
