Home > देश > भाजपा में आज का कार्यकर्ता कल का नेता : जेपी नड्डा

भाजपा में आज का कार्यकर्ता कल का नेता : जेपी नड्डा

भाजपा में आज का कार्यकर्ता कल का नेता : जेपी नड्डा
X

वाराणसी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 फतह के लिए अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ दायित्व का एहसास कराते हुए कहा कि आप सभी नेता भी हैं और कार्यकर्ता भी। पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिल जुल कर और समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार से नहीं, विचारों से चलती है। यहां का आज का कार्यकर्ता कल का नेता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में काम करने के लिए अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। अपना उदाहरण देकर कहा कि मैं आज पार्टी अध्यक्ष हूं, कल नहीं रहूंगा लेकिन कार्यकर्ता हमेशा रहूंगा। हमारी पार्टी परिवारवाद से नहीं, बल्कि विचारों से चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्मयोगी की तरह कार्य कर रहे हैं। यहीं हमारे पार्टी की ताकत है। इसे संभाल कर आगे बढ़ाना है।

सपा परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ सकती -

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ सकती है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं समाज और देश के विकास के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडल स्तरीय पदाधिकारी को एजेंडा बनाकर हर पखवाड़े बूथ पर बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडल और बूथ स्तर पर पद के साथ जिम्मेदारी से भी कार्यकर्ताओं को जोड़ें। इसमें सभी वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए।

हर बूथ पर 200 वोटरों का एक ग्रुप -

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर बूथ पर 200 लोगों का ग्रुप और 30 मतदाताओं पर पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य भी दिया। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी बूथों पर व्हाट्सअप ग्रुप बनाएं और सेक्टर स्तर पर हर माह कम से कम चार बैठक भी होनी चाहिए।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top