Home > देश > बंगाल में पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा हुई : जेपी नड्डा

बंगाल में पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा हुई : जेपी नड्डा

बंगाल में पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा हुई : जेपी नड्डा
X

नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव में शिकस्त के बाद पहली बार राज्य कार्यकारिणी की बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया है।मंगलवार दोपहर हेस्टिंग्स स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। शाम के समय बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव बाद जो भी हिंसा हुई, वह पूर्व नियोजित थी और सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा दिल दहलाने वाली रही। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने विध्वंस की राजनीति शुरू की है। देश के अन्य राज्यों में चुनाव हुए हैं, लेकिन केवल बंगाल में ही हिंसा हुई है। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं पर सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं।

माकपा और कांग्रेस समाप्त -

जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा में तीन से 77 पर पहुंच गई है। तीन दशक तक सत्ता में रहने वाली माकपा और कांग्रेस समाप्त हो गई। केवल भाजपा प्रतिपक्ष के रूप में आई। अगले पांच साल में पार्टी इस लड़ाई को लड़ेगी और अगली बार सरकार बनाएगी। नड्डा ने कहा कि 1298 पार्टी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दायर की गई हैं। एक हजार से ज्यादा संपत्तियां उजाड़ी गईं हैं। 108 परिवार को धमकी दी गई है। आरामबाग और विष्णुपुर का कार्यालय जला दिया गया।उन्होंने कहा कि भले ही इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनी है, लेकिन 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

बंगाल में हुआ वैक्सीन घोटाला -

जेपी नड्डा ने कहा कि वैक्सीन में कहीं घोटाला नहीं हुआ है। केवल बंगाल में वैक्सीन घोटाला हुआ है। यह ममता बनर्जी के राज में ही संभव है। ममता के सांसद मिमी चक्रवर्ती को ही फेक वैक्सीन लगी है। उन्होंने बंगाल के भाजपा नेताओं से स्थानीय किसानों और एमएसई से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ किसानों को क्रेकिट कार्ड दिया जा रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top