Home > देश > भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 फरवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों और महामंत्री संगठन को राज्य की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ बैठक में शामिल होने को कहा है।

भाजपा महासचिव व कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों व महामंत्री संगठन को पत्र लिख 14 फरवरी की बैठक में शामिल होने को कहा है। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में शाम पांच बजे से शुरू होगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top