भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर भड़के नड्डा, कहा- अगले चुनाव में टीआरएस और केसीआर का होगा सफाया

नईदिल्ली। हैदराबाद में पैगंबर टिप्पणी विवाद में भाजपा विधायक टी राजा की गिरफ्तारी का मामला बढ़ गया है। इसका विरोध कर रहे तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेता पर की गई इस कार्रवाई का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे गैरकानूनी करार दिया।
I strongly condemn the illegal arrest of our @bjp4Telangana State President @bandisanjay_bjp by TRS Gov. KCR is worried seeing the massive support that BJP is receiving from all corners of the state against his corrupt & family centric regime .
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 23, 2022
नड्डा ने ट्वीट कर कहा," मैं टीआरएस सरकार द्वारा तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। केसीआर अपने भ्रष्ट और परिवार केंद्रित शासन के खिलाफ राज्य के सभी कोनों से भाजपा को मिल रहे भारी समर्थन को देखकर चिंतित हैं।"
नड्डा ने कहा ,"हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का सफाया हो जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में भाजपा विधायक टी राजा को एक विवादित बयान के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजा पर आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की है। इस के बाद राजा को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व करीमनगर से लोकसभा सदस्य बन्दी संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाजपा ने टी राजा को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राजा से पार्टी ने 10 दिन के अंदर जवाब मांगा है।दरअसल, राजा और बंदी संजय कुमार ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो का विरोध करते हुए बहिष्कार करने की बात कही थी।
