Home > देश > कल दिल्ली पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी लेंगे 9 दिन का ब्रेक

कल दिल्ली पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी लेंगे 9 दिन का ब्रेक

कल दिल्ली पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी लेंगे 9 दिन का ब्रेक
X

नईदिल्ली। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे। यह यात्रा दिल्ली में लाल किले तक जाएगी लेकिन बदरपुर से लाल किले तक का कौन सा रूट राहुल गांधी को उपलब्ध होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है।दिल्ली पुलिस के मध्य जोन यातायात पुलिस उपायुक्त का कहना है कि उन्हें अभी तक एडवाइजरी और यात्रा का समय नहीं मिला है। एडवाइजरी को यात्रा का समय उपलब्ध होने के बाद ही वह मध्य जोन में यात्रा रूट पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती के संबंध में जानकारी साझा कर पाएंगे।

वहीं कांग्रेस नेता कैप्टन खविंद्र सिंह ने बताया कि, गुरुवार रात भी कांग्रेस नेता और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बैठक कर यात्रा रूट को लेकर सहमति बनाने का प्रयास किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के पास से यात्रा निकालने को लेकर दिल्ली पुलिस की आपत्ति है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आसपास पूरे वर्ष धारा 144 लागू रहती है।ऐसे में वह अपने यात्रा रूट में बदलाव के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूरे देश में चलती आ रही इस यात्रा को अनुमति न दिए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम लालकिले तक अपनी यात्रा को लेकर जरूर जाएंगे।

वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो रूट दिया गया है, उसमें यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। इसके बाद सरिता विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी आश्रम, निजामुद्दीन की दरगाह होते हुए इंडिया गेट हेक्सागॉन तक जाएगी, जिसके बाद तिलक ब्रिज, दिल्ली गेट होते हुए लाल किले पर जाकर यात्रा समाप्त होगी। इस रूट पर दिल्ली के प्रमुख मथुरा मार्ग और इंडिया गेट हेक्सागॉन पर मध्य दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने के मार्ग शामिल हैं।

Updated : 23 Dec 2022 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top