Home > देश > भारत जोड़ो यात्रा का आज मप्र में आखिरी दिन, शाम को राजस्थान में करेगी प्रवेश

भारत जोड़ो यात्रा का आज मप्र में आखिरी दिन, शाम को राजस्थान में करेगी प्रवेश

भारत जोड़ो यात्रा का आज मप्र में आखिरी दिन, शाम को राजस्थान में करेगी प्रवेश
X

आगर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर विधानसभा क्षैत्र में चल रही है। प्रदेश में यात्रा का आज आखरी दिन है। तीन दिन और दो रात रूकने के बाद यात्रा आज शाम को प्रदेश के आगरमालवा जिले के ग्राम चंवली से लगने वाली सीमा से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके पूर्व रविवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा लालाखेड़ी से शुरू हुई जिसका सुबह ब्रेक व नाश्ता गर्ल्स कॉलेज के पास हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा में रविसवार को भजन गायक पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपान्या, विधायक जीतू पटवारी, अरूण यादव भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने जिले के ग्राम देहरिया में महिलाओं व बच्चों से चर्चा की तथा इनके द्वारा बताई गई समस्याओं को हल करने के निर्देश राहुल गांधी ने विधायक विपिन वानखेड़े तथा पीसीसी सदस्य भेरूसिंह बापू को दिये। शाम को यात्रा जिले के सोयतकलां, डोंगरगांव, पिपल्याबालाजी होती हुई चंवली सीमा से राजस्थान में प्रवेश कर जायेगी। भारत जोड़ो यात्रा का आज विश्राम राजस्थान में ही होगा।

Updated : 4 Dec 2022 8:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top