Home > देश > प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन

प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन

प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन
X

मथुरा। प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मंगलवार की भोर में निधन हो गया। उनको सीने में दर्द की शिकायत पर रविवार को नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बताया कि विनोद अग्रवाल की मौत मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से हुई है। वे 63 साल के थे।

उनके निधन की सूचना पर परिवार के सदस्य भी मुम्बई से मथुरा पहुंच गये हैं। स्व. श्री अग्रवाल ने वृन्दावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा है।

'मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...' जैसे भजन उन्हें अलग पहचान दी। भजन गायन को लेकर देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में मशहूर थे। वे राधा-कृष्ण के भजनों के लिए प्रसिद्ध थे। देश-विदेश में 1500 से ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस दिए। उनके कृष्ण भजन सिंगापुर, इटली, ब्रिटेन, स्विजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, आयरलैंड और दुबई जैसे देशों में भी खूब पसंद किए जाते थे।

उल्लेखनीय है कि विनोद अग्रवाल का जन्म दिल्ली में 6 जून, 1955 को हुआ था। 1962 में उनके माता-पिता मुंबई चले गए थे। विनोद ने 12 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। उनके भजन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। वह राधा और कृष्ण पर केंद्रित भजन ही गाते थे।

Updated : 6 Nov 2018 4:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top