Home > देश > सीमा विवाद में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की एंट्री, मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

सीमा विवाद में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की एंट्री, मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

सीमा विवाद में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की एंट्री, मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
X

नईदिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमा विवाद के मुद्दे पर बुधवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।महाराष्ट्र के महा विकास आघाडी गठबंधन के सांसदों ने आज गृहमंत्री से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद शिरूर से लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शाह से मुलाकात के दौरान हमने यह मुद्दा उठाते हुए कहा है कि स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी है और यह कभी भी बड़ी हिंसा का रूप धारण कर सकती है। इस पर अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुद्दे के समाधान के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उन्होंने बैठक के लिए बुलाया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बेलगावी सहित उत्तरी कर्नाटक के कुछ मराठी भाषा हिस्सों को लेकर सीमा विवाद चल रहा है।

Updated : 9 Dec 2022 12:33 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top