Home > देश > हैदराबाद की 8 महिलाओं को दुबई के शेखों को बेचा

हैदराबाद की 8 महिलाओं को दुबई के शेखों को बेचा

विदेश मंत्री को सहायता के लिए लिखा पत्र

हैदराबाद की 8 महिलाओं को दुबई के शेखों को बेचा
X

हैदराबाद। हैदराबाद में नौकरी दिलाने के के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा धड़ी का एक मामला सामने आया है। हैदराबाद की 8 महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर संयुक्त अरब अमीरात में शेखों को बेच दिया गया है।शहर के एजेंट शफी ने महिलाओं को मॉल्स में नौकरी दिलाने के नाम पर शेख परिवारों को बेच दिया। मामला उजगार होने के बाद महिलाओं के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी शफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं के परिजनों विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख मदद की गुहार लगाईं है।

विजिट वीजा पर भेजा दुबई -

बताया जा रहा है की सितंबर-अक्टूबर में शहर की करीब 8 महिलाये यूएई गई। एजेंट शफी ने इन महिलाओं को मॉल्स में नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई भेजा था। इसने सभी महिलाओं को भर्ती एजेंसी के मालिक अल-सफीर को सौंपा था।



Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top