Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 61,408 नए केस, 848 लोगों की मौत

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 61,408 नए केस, 848 लोगों की मौत


भारत में 24 घंटे में कोरोना के 61408 नए केस 848 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 31 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60 हजार 975 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 31,67,975 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 848 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 58,390 तक पहुंच गई है।

कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 75.90

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,04,348 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में 66,549 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से अबतक 24,04,585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 75.90 प्रतिशत हो गया है।

Related to this topic: