Home > देश > कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे : प्रियंका गांधी

कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे : प्रियंका गांधी

कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे : प्रियंका गांधी
X

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन कर रहे जब के कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आखिर तक किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

कांग्रेस महासचिव से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि पार्टी महासचिव ने कहा कि आप धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा ना हमें झुकना है और ना रुकना है। हमें मजबूती से किसानों के साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ है और किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी। रवनीत बिट्टू ने कहा कि वो किसानों के साथ हैं और उनकी मांग पूरी होने तक धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसानों-मजदरों को अदर में नहीं छोड़ा है और अब भी वह उनका साथ नहीं छोड़ेगी।

बता दें की पंजाब कांग्रेस सांसद और विधायक पिछले एक महीने से किसान आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। ये सभी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे है। हालांकि कृषि कानूनों के मुद्दे पर समाधान की तलाश में सरकार और किसानों के बीच आज 8वें दौर की वार्ता दिल्ली के विज्ञान भवन में जारी है।





Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top