Home > राज्य > मध्यप्रदेश > दतिया > दतिया में स्कूल से लौट रही दो बहनों को उठा ले गए बदमाश, बड़ी से गैंगरेप, छोटी से की छेड़खानी

दतिया में स्कूल से लौट रही दो बहनों को उठा ले गए बदमाश, बड़ी से गैंगरेप, छोटी से की छेड़खानी

पुलिस ने शिकायत लिखने में की आनाकानी तो परिजनों ने किया प्रदर्शन

दतिया में स्कूल से लौट रही दो बहनों को उठा ले गए बदमाश, बड़ी से गैंगरेप, छोटी से की छेड़खानी
X

दतिया। दतिया में आज दो बहनों से दुष्कर्म और छेड़खानी का झकझोर देने वाला मामला आया है। जिसमें स्कूल से लौट रही दो बहनों को आरोपी जबरन अपने साथ ले गए। बड़ी बहन के साथ जहां चारों आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीँ छोटी बहन के साथ छेड़खानी की। इसके बाद चुप रहने एवं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर जाकर बड़ी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार ये घटना जिले के उनाव थाना क्षेत्र की है। जहां दो बहने बड़ी बहन 19 वर्ष एवं छोटी बहन 17 वर्ष शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चार बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और डरा धमकार एक घर में ले गए, जहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। दोनों बहनें घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की तो पुलिस मामले में रुचि नहीं ली। इसके बाद रात को घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार -

इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों ध्रुव राय, अमन यादव, आदित्य यादव और विक्की साहू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार सुबह दो आरोपित ध्रुव राय और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि भांडेर एसडीओपी और महिला इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की भी निगरानी की जा रही है।

Updated : 15 July 2023 10:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top