Home > राज्य > मध्यप्रदेश > दतिया > माँ पीतांबरा की शरण में प्रियंका वाड्रा, क्या उप्र के बाद मप्र की राजनीति पर नजर?

माँ पीतांबरा की शरण में प्रियंका वाड्रा, क्या उप्र के बाद मप्र की राजनीति पर नजर?

माँ पीतांबरा की शरण में प्रियंका वाड्रा, क्या उप्र के बाद मप्र की राजनीति पर  नजर?
X

दतिया। कांग्रेस महासचिव और उप्र चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा आज अचानक दतिया पहुंची। उन्होंने शक्तिपीठ मंदिर पहुंचकर माँ पीतांबरा के दर्शन किए। प्रियंका ने यहां पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जल अपर्ण किया। करीब आधा घंटे रुकने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हुईं।


प्रियंका गांधी का काफिला आज दोपहर 1.45 बजे मंदिर पहुंचा।मंदिर के पट बंद होने की वजह से उन्हें दर्शन के लिए 15 मिनट इन्तजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मां का विश्राम का समय रहता है। प्रियंका वाड्रा ने 2 बजे साधारण व्यक्ति की तरह माँ के दर्शन और पूजन किया।

वीवीआईपी सुविधा नहीं मिली -

मंदिर में वीवीआईपी दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहननी होती है। प्रियंका इस दौरान सलवार सूट पहने हुए थी। उन्होंने दर्शन के लिए साड़ी पहनने से इंकार कर दिया। जिसके कारण वे वीवीआईपी सुविधा से वंचित रही। उन्होंने आम दर्शनार्थी की तरह ही दर्शन किए। बताया जा रहा है की इस दौरान उन्होंने पुजारी से भी चर्चा की है।पुजारी ने उन्हें देवी के आशीर्वाद के रूप में भक्त के चढ़ाए गए हार को गले में पहनाया। प्रियंका ने देवी के दर्शन के दौरान टीका लगाकर माताजी के द्वार पर मत्था टेका।

मप्र की राजनीति पर नजर

बताया जा रहा है की प्रियंका के दर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक दांगी गिर पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मंदिर पर दर्जनों की संख्या में पुलिस बल तैनात है।प्रियंका गांधी के माँ के दर्शन के बहाने अचानक दतिया दौरे से राजनितिक गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है की आने वाले दिनों में उप्र की राजनीति के बाद मप्र की राजनीति में भी पैठ बढ़ा सकती है।

Updated : 1 Nov 2021 8:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top