Home > राज्य > मध्यप्रदेश > दतिया > पंडोखर धाम में लगी आग, साधु-संतों की कुटिया जलीं, महाराज ने अज्ञात लोगों पर लगाए आरोप

पंडोखर धाम में लगी आग, साधु-संतों की कुटिया जलीं, महाराज ने अज्ञात लोगों पर लगाए आरोप

पंडोखर धाम में कल से शुरू होना है महोत्सव

पंडोखर धाम में लगी आग, साधु-संतों की कुटिया जलीं, महाराज ने अज्ञात लोगों पर लगाए आरोप
X

दतिया। दतिया के पंडोखर धाम में आज सोमवार दोपहर आग लग गई। जिसके बाद आश्रम में अफरा तफरी मच गई। आग लगने से संतों के लिए बनी कुटीर पूरी तरह जल गई। दमकल के पहुंचने से पहले कुटीर में सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक से पंडोखर धाम में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही पंडोखर थाना पुलिस और भांडेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पंडोखर सरकार ने अज्ञातों पर लगाया आरोप

पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज ने आगजनी की जानकारी देते हुए दो अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की दोपहर करीब 3 बजे के करीब बाहर के दो लड़के आए और आग लगा कर भाग गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार से 8 मई तक धाम महोत्सव शुरू होने वाला था जिसमें श्रीराम महायज्ञ और विशाल मेले का भव्य आयोजन किया जाना था। इसके लिए तैयारियां चल रही थी। पुलिस फिलहाल शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

Updated : 24 April 2024 7:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top