Home > राज्य > मध्यप्रदेश > दतिया > पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र बौद्ध बसपा में शामिल

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र बौद्ध बसपा में शामिल

कांग्रेस के लिए बढ़ी मुश्किलें

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र बौद्ध बसपा में शामिल
X

दतिया। प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भांडेर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे महेंद्र बौद्ध ने आज बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री बौद्ध के बसपा में शामिल होने से कांग्रेस के लिए इस सीट पर मुश्किलें बढ़ गई है। कांग्रेस ने फूलसिंह बरैया को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा की ओर से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सिंधिया समर्थक रक्षा सिरोनिया मैदान में है।

कांग्रेस द्वारा 15 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के बाद से कुछ सीटों पर विरोध एवं अंदरूनी कलह सामने आ रहा है। दतिया की भांडेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है। बरैया को टिकट देने के बाद से कद्दावर नेता महेंद्र बौद्ध कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी बात रखी थी। लेकिन उन्हें किसी से भी संतोष जनक जवाब नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से उनके बसपा में जाने के कयास लगाये जा रहे थे।


Updated : 22 Sep 2020 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top