Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

राज्य के निकायों में 68 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, धमतरी में वोट डालने के दौरान हुई एक की मौत

राज्य के निकायों में 68 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, धमतरी में वोट डालने के दौरान हुई एक की मौत


राज्य के निकायों में 68 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान धमतरी में वोट डालने के दौरान हुई एक की मौत

रायपुर, स्वदेश। राज्य के 10 निगमों के साथ ही 54 नगर पालिकाओं व 114 नगर पंचायतों के मतदाताओं ने मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 173 निकायों में हुए इस चुनाव में 79 महापौर प्रत्याशी, 606 अध्यक्ष प्रत्याशी और 1889 पार्षद प्रताशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। शाम चार बजे तक की स्थिति में प्रदेश भर के निकायों में करीब 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 51.54 प्रतिशत महिला और 53.54 प्रतिशत महिला और 9.99 प्रतिशत अन्य लोगों ने मतदान किया। धमतरी में वोट के दौरान एक शख्स की मौत की सूचना है। 

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में करीब 70.91 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं रायपुर में 44.50 प्रतिशत मतदान व बिलासपुर में 47 प्रतिशत मतादन हुआ। वहीं दुर्ग नगर निगम में 55.57 प्रतिशत मतदान, कोरबा नगर निगम में 51.59 प्रतिशत, राजनांदगांव में 66.45 प्रतिशत, जगदलपुर नगर निगम में 57.82 प्रतिशत, अंबिकापुर में 54.85 प्रतिशत, धमतरी 67.02 प्रतिशत और चिरमिरी 60.49 प्रतिशत मतदान हुआ। 

प्रचंड मतों से जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मतदान में सामने आए रुझानों से पता चला है कि जनता ने अटल विश्वास पत्र पर पूर्ण विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी। लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके एक वोट ने विकसित भारत व छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को संबल दिया है। 

जनता ने भाजपा के पक्ष में दिया वोट: किरण सिंहदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस के भ्रष्टाचार व कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। 

कांग्रेस के पक्ष में मिलेगा जनादेश: बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी मतदान के लिएमतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत दर्ज करने जा रहे है। जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।

Related to this topic: