झीरम घाटी हमला: जेपी नड्डा ने कही बात,कांग्रेस पर बड़ा निशाना

झीरम घाटी हमला: जेपी नड्डा ने कही बात,कांग्रेस पर बड़ा निशाना
X
जेपी नड्डा ने झीरम घाटी नक्सली हमले पर बड़ा बयान दिया,कांग्रेस पर जमकर बरसे।

रायपुर : बीजेपी ने जांजगीर चांपा में राज्य स्तरीय जनादेश परब का आयोजन किया. ये आयोजन विष्णु देव साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर हुआ. जनादेश परब में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पहुंचे.

नड्डा का कांग्रेस पर बड़ा बयान

झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को लेकर जेपी नड्डा ने कहा हमले को अंजाम देने में अंदर के ही लोग शामिल थे. बता दें कि इस हमले में कांग्रेस के 23 नेताओं की हत्या हुई थी. जेपी नड्डा ने आगे कहा कि अब डबल इंजन की सरकार यहां काम कर रही है.. नतीजा है कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या मारे जा रहे हैं.

नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान

जेपी नड्डा ने कहा कि हम नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में बिल्कुल निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं.नड्डा ने कहा कि माओवाद अब कुछ जिलों और गांवों तक सिमट कर रह गया है. बसवराजू और हिड़मा जैसे नक्सलियों को मारकर माओवाद की कमर तोड़ दी.उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का शासनकाल था तब उसने इन समस्याओं को खत्म करने के लिए कोई काम नहीं किया .

घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाल रही कांग्रेस

जेपी नड्डा ने कहा बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने एक यात्रा निकाली वोट बचाव यात्रा लेकिन हमने नाम दिया घुसपैठियों बचाओ यात्रा 125 विधानसभा में राहुल गांधी ने यात्रा की 16 जिले में गए और पूरी कोशिश के बाद कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 6 सीटें मिली. सूपड़ा साफ हो गया पूरा विपक्ष सिमट कर रह गया.

Tags

Next Story