छत्तीसगढ़ में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने डाले हथियार, इनमें से एक ने तो की थी SP की हत्या

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी और उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार के दिन एक बार फिर लाल आतंक को छोड़कर 4 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। उन पर 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी 82 लाख के इनाम वाले 7 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं।
नक्सल विरोधी अभियान को सफलता
दो राज्यों में एक साथ 11 नक्सलियों के हथियार डालने को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एसपी की कातिल मंजूला भी शामिल है। इतनी खूंखार थी की नाम सुनते ही कांकेर जिला हिल जाता था।
23 लाख के नक्सलियों ने डाले हथियार
कांकेर में नक्सलवाद का मोह छोड़कर 4 नक्सलियों ने एसपी आई कल्याण एलिसेला और बीएसएफ के सामने हथियार डाल दिए हैं। इन नक्सलियों में दो महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का सदस्य भी शामिल है।
हालांकि इस सरेंडर की खास बात यह है कि कांकेर की महिला नक्सली मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई ने हथियार छोड़ दिए हैं। वह मदनवाड़ा नक्सल हमले में शामिल थी। दरअसल, मदनवाड़ा नक्सली हमले में एसपी रविंद्र चौबे शहीद हुए थे।
कमजोर हो रहा नक्सली संगठन
गृहमंत्री अमित शाह का 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने का मिशन है। इसके चलते चल रहे नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते नक्सली संगठन की कमर टूटती जा री है। नक्सलियों को हर मोर्चे पर हार का सामना करना पड़ रहा है। नक्सलियों के पास आपूर्ति का सामान नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही वह या तो मारे जा रहे हैं या सरेंडर कर रहे हैं।
