Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

फेयरवेल पार्टी में कार स्टंटबाजी छात्रों को पड़ी भारी, 26 को ले गई पुलिस, पैरेंट्स पर FIR

फेयरवेल पार्टी में कार स्टंटबाजी छात्रों को पड़ी भारी, 26 को ले गई पुलिस, पैरेंट्स पर FIR

बलौदाबाजार में फेयरवेल के दौरान कार पर स्टंट कर छात्र स्कूल पहुंचे। स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने 26 छात्र को थाने ले गई। वहीं, पैरेंट्स पर FIR दर्ज हुई।

फेयरवेल पार्टी में कार स्टंटबाजी छात्रों को पड़ी भारी 26 को ले गई पुलिस पैरेंट्स पर fir

बलौदाबाजारः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 12वीं के छात्रों की विदाई पार्टी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब छात्र कार और बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए स्कूल पहुंचे। गाड़ियों का काफिला पूरे शहर में निकला, जिसमें कुल 26 छात्र सवार थे। इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

दरअसल, मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र चलती कारों की खिड़कियों से आधे बाहर लटके हुए हैं और फोटोग्राफी कर रहे हैं। स्टूडेंट्स ने यह वीडियो हरियाणवी गाने के साथ अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया था।

वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों की पहचान की और उन्हें थाने बुलाया। जांच में सामने आया कि ज्यादातर छात्र नाबालिग थे। थाने में पुलिस की फटकार के बाद छात्रों ने माफी मांगी।

जिन वाहनों से स्टंट किया गया, उनके मालिक अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, 10 बालिग छात्र जो खुद वाहन चला रहे थे, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

स्कूल फंक्शन के दौरान की गई खतरनाक एंट्री

कटगी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 31 जनवरी और 1 फरवरी को वार्षिक समारोह और 12वीं के छात्रों का विदाई कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान 26 छात्रों ने कार और बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल परिसर में एंट्री ली।

इस घटना के बाद जिले के एक अन्य स्कूल से भी स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है, जिसमें 13 गाड़ियों का काफिला और 30 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

ड्रॉपआउट छात्र भी निकले शामिल

कटगी स्कूल के वायरल वीडियो के आधार पर कसडोल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो कारें और दो बाइक जब्त कर ली हैं। जांच में यह भी सामने आया कि स्टंट करने वालों में कुछ ऐसे छात्र भी थे, जो पहले ही स्कूल से ड्रॉपआउट हो चुके हैं।

पुलिस ने 10 लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक आपराधिक मामला दर्ज किया है। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कानूनी कार्रवाई की गई है।

नाबालिगों और पैरेंट्स को सख्त चेतावनी

घटना में शामिल 16 नाबालिग छात्रों और उनके अभिभावकों को कसडोल थाने बुलाकर भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त चेतावनी दी गई।

कसडोल के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाया जा रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा रोकने पर कुछ युवाओं ने दुर्व्यवहार किया, जिस पर अलग से कार्रवाई की गई है। पूरे मामले में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related to this topic: