CG IED Blast: नारायणपुर में नक्सली IED ब्लास्ट में DRG जवान शहीद, अबूझमाड़ मुठभेड़ से लौटते समय हुआ हादसा

DRG Jawan Martyred in IED Explosion : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी विस्फोट में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम घने जंगलों वाले अबूजमाड़ इलाके में हुई, जब सुरक्षाकर्मी माओवादियों के साथ एक बड़ी मुठभेड़ के बाद लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा ढेर किए गए 27 नक्सलियों के शवों को आज पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगलों में हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) सहित कम से कम 27 नक्सली मारे गए।
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में सुरक्षा बलों ने माओवादी संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु को मार गिराया।
इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने AK-47, SLR, INSAS, कार्बाइन जैसे अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। इससे नक्सलियों की तैयारी और उनके मंसूबों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस बड़ी सफलता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद की कमर तोड़ने वाला कदम बताया है और डीआरजी जवानों की वीरता को सलाम किया है। वहीं पीएम मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों की सराहना की।
बता दें कि, इस भीषण मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान शहीद हुआ है, जिनका पार्थिव शरीर नारायणपुर लाया गया है। इसके अलावा कुछ जवान घायल हुए हैं, जिन्हें समय पर इलाज देकर खतरे से बाहर रखा गया है।
उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें जवानों पर गर्व
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कि, इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपने जवानों पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और हमारे लोगों के लिए शांति और प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से हम सत्ता में आए हैं, हमारे जवान नक्सलवाद से बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं और हमें सफलता भी मिल रही है. माओवादियों के मुखिया, जिन्हें महासचिव कहा जाता है– बसवराजू को हमारे जवानों ने मार गिराया। उनकी मौत नक्सलवाद के लिए बहुत बड़ा झटका है, इसने उनकी कमर तोड़ दी है। यह एक बड़ी सफलता है। हम अपने डीआरजी जवानों को धन्यवाद देते हैं और उनकी वीरता को सलाम करते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
