बिहार में एनडीए को मिली जीत का जश्न

बिहार में एनडीए को मिली जीत का जश्न
X

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी बिहार में एनडीए की जीत का जश्न मना रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और “मेरा बूथ-सबसे मजबूत” रणनीति की सफलता

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बिहार के चुनाव परिणामों पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं। साथ ही, संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और "मेरा बूथ—सबसे मजबूत" रणनीति की सफलता भी स्पष्ट है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देस के नेतृत्व में बिहार में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले सभी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उनकी मेहनत ने बिहार में भाजपा और एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

बिहार की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा किया

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साठ ने कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम अत्यंत ऐतिहासिक हैं। जनता ने सारे प्रकार के हथकंडों को धता बताते हुए विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है और डबल इंजन की सरकार के प्रति विश्वास दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर जनता का भरोसा साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिहार और देश की राजनीति को नई दिशा देगा।

यह बिहार की जनता की आकांक्षाओं की जीत है

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साठ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक रणनीति का परिणाम है। यह बिहार की जनता की आकांक्षाओं की जीत है।

सुशासन के साथ खड़े होने का फैसला

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय हरे ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने सही समय पर उचित निर्णय लिया और सुशासन के पक्ष में खड़े होने का फैसला किया।

एनडीए को बिहार की जनता ने दिया आशीर्वाद

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की शानदार जीत जनता के आशीर्वाद का नतीजा है। एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है और जनता को भाजपा तथा सहयोगियों की सरकार पर भरोसा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन को जनता ने अस्वीकृति दी है। जनता उनके अनर्गल आरोपों और नकारात्मक राजनीति का जवाब दे रही है।

Next Story