नकली वोटर लोकतंत्र के लिए खतरा: भाजपा

नकली वोटर लोकतंत्र के लिए खतरा: भाजपा
X

एसआईआर को तेज करने का निर्णय, बूथ स्तर तक निगरानी बढ़ाने का निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि नकली वोटर लोकतंत्र को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर शुद्धिकरण (एसआईआर) लोकतंत्र के लिए आवश्यक है और यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं है। चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचा रही है, जबकि एसआईआर का उद्देश्य नकली वोटरों को हटाना है।

भाजपा का संगठनात्मक कदम

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि मतदान का अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकों को है, और कोई विदेशी देश का नेतृत्व नहीं चुन सकता।उन्होंने बिहार में कांग्रेस को मिले करारे जवाब का उदाहरण देते हुए कहा कि झूठे प्रचार और घुसपैठियों के समर्थन पर मतदाता ने जवाब दिया।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एसआईआर को लेकर भाजपा का पूरा संगठन मैदान में सक्रिय है, और हर विधायक और सांसद को बूथ स्तर तक निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।नामों की समीक्षा के दौरान घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे, और मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए योग्य लोगों का नाम जोड़ा जाएगा।

भाजपा की रणनीति

• एसआईआर से जुड़े कामों को तेज करना।

• बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना।

• प्रदेश कार्यसमिति में सभी को शामिल कर साझा रणनीति बनाना।

Next Story