CG Encounter: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

Bijapur National Park Area Naxal Encounter : बीजापुर। बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक, घने जंगलों में यह मूठभीद देर रात से हो रही है। बताया जा रहा है कि, फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम जवानों की एक एक टीम जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जवान जब नेशनल पार्क एरिया की तरफ आगे बढे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। फिलहाल देर रात से घने जंगल में गोलीबारी जारी है।
आइये अब जानते हैं इस साल कितने नक्सली हुए ढेर
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में जवानों और नक्सलियों के हुई 14 मुठभेड़ में जवानों ने 203 नक्सलियों को ढेर किया है। जानकारी के मुताबिक, 20 जून 2025 को कांकेर में हुई मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर हुई थी। इसके बाद 18 जून 2025 को छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर। नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा बॉर्डर पर 22 मई को 27 नक्सली मारे गए थे।
8 जून 2025 छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 2 महिला समेत 5 नक्सलियों का एनकांउटर किया था। 6 जून 2025 छत्तीसगढ़ के बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में 45 लाख का इनामी भास्कर मारा गया। 5 जून 2025 छत्तीसगढ़ के बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया।
21 मई 2025 अबूझमार में 27 नक्सली ढेर, 10 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया। 15 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित करेंगुट्टा पहाड़ पर 31 नक्सली मारे गए। इसके बाद 12 अप्रैल दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर किया।
इसके बाद मार्च के महीने में जवानों ने चार बार नक्सलियों को निशाना बताया। इसमें क्रमश 31 मार्च को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर। 29 मार्च 2025 सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर 16 नक्सली ढेर, 25 मार्च को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर और 20 मार्च को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 26 नक्सली ढेर, कांकेर में 4 ढेर किया।
9 फरवरी 2025 बीजापुर जिले में मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर , 2 फरवरी को बीजापुर के गंगालूर में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर और बीजापुर के गंगालूर में 2 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर।
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 20-21 जनवरी को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे। वहीं 16 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कांकेर पुजारी गांव में 18 नक्सली ढेर, 12 जनवरी 2025 बीजापुर में मुठभेड़, 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर, 9 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर, जनवरी 2025 IED ब्लास्ट की चपेट में जवानों की गाड़ी आई, 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत और 4 जनवरी 2025 अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद हुए थे।
मारे गए बड़े नक्सली लीडर्स
भास्कर, DVC, 45 लाख का इनामी (आंध्रप्रदेश)
गजरला रवि, CCM, 40 लाख का इनामी (आंध्रप्रदेश)
अरुणा, DKSZC, 20 लाख की इनामी (आआंध्रप्रदेश)
जोगना, DKSZC, 25 लाख का इनामी (तेलंगाना)
दसरू, DKSZC, 25 लाख का इनामी (ओडिशा)
रणधीर, DKSZC, 25 लाख का इनामी (तेलंगाना)
रूपेश, DKSZC 25 लाख का इनामी (महाराष्ट्र)
नीति उर्फ निर्मला, DKSZC, 25 लाख की इनामी (छत्तीसगढ़)
सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम, CCM, 1 करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)
बसवा राजू, पोलित ब्यूरो, महासचिव, डेढ़ करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)
मघु उर्फ जंग, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, 25 लाख की इनामी (आंध्रप्रदेश)
रेणुका, सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, प्रेस टीम और वकील, 45 लाख की इनामी, (तेलंगाना)
जयराम उर्फ चलपति, CCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर), 1 करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)
