Bears Attack: जंगल में सर्चिंग कर रहे DRG जवानों पर भालुओं ने किया हमला, जवान गंभीर रूप से घायल

Bears Attack on DRG Jawans : धमतरी। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग पर निकले गरियाबंद के डीआरजी जवानों पर चार भालुओं ने हमला कर दिया। इसमें दो जवान घायल हुए हैं। एक जवान की हालत गंभीर है और दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।
गरियाबंद के डीआरजी जवान 22 जुलाई को नगरी क्षेत्र के बिरनासिल्ली गांव के जंगल में सर्चिंग पर निकले हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे भालुओं के एक झुंड ने हमला कर दिया। झुंड में चार भालू थे। भालुओं ने दो जवानों को घायल किया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती किया गया है।
जानकारी एक मुताबिक, दो वयस्क और दो शावक भालू थे। टीम में आगे चल रहे अन्य जवानों ने दोनों घायल जवानों को बचाया और तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नगरी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर किया गया है, जहां अब उनका उपचार जारी है।
37 वर्षीय जवान पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से जवान के हाथों की हड्डियां टूटी हुई है। दायां और बायां पैर भी जख्मी हुआ है। जवान का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
-डॉ डी एन सोम, सिविल अस्पताल, नगरी
