छत्तीसगढ़ के यात्री ध्यान दे: 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 21 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी, देंखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के यात्री ध्यान दे: 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 21 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी, देंखे पूरी लिस्ट
X

रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 गाड़ियां 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ में लूप लाइन निर्माण किया जा रहा है। इससे ट्रेनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी और सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसी वजह से कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित होंगी।

बीच रास्ते में रद्द की जाने वाली ट्रेनें

• 27 दिसंबर को 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को दुर्ग में आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा; यह गाड़ी दुर्ग-डोंगरगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।

• 27 दिसंबर को 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू/पैसेंजर को दुर्ग से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा; यह गाड़ी डोंगरगढ़-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

• 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू दुर्ग से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू, इतवारी से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू, गोंदिया से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68714 मेमू नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट, इतवारी से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, बालाघाट से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू, इतवारी से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू, गोंदिया से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से 29 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू, गोंदिया से 26 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू, झारसुगुड़ा से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, रायपुर से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर, इतवारी से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू, डोंगरगढ़ से 27 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

• 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू, गोंदिया से 28 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।

Next Story