Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > करियर

MP Data Entry Operator भर्ती 2026

MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 770 पदों पर भर्ती, जान लीजिए कौन कर सकता है अप्लाई?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बंपर ऑफर है। जान लीजिए पूरी डिटेल और यह भी कि इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं।


mp में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 770 पदों पर भर्ती जान लीजिए कौन कर सकता है अप्लाई

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि Madhya Pradesh Land Records Management Society (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 770 पदों पर भर्ती निकाली है। जान लीजिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं और पूरी डिटेल-

अप्लाई करने की लास्ट डेट

भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कैंडिडेट ऑनलाइन इसमें अप्लाई कर सकता है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2026 है। इसलिए आप भी जल्द से जल्द अप्लाई कर लीजिए, ताकि ये मौका आपके हाथों से निकल न जाए। चलिए जान लीजिए कि कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आराम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट MPOnline Portal (www.mponline.gov.in) पर जाएं।

  • होमपेज पर उपलब्ध MPLRS Data Entry Operator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।

  • आवश्यक डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कौन कर सकता है अप्लाई

जानकारी के लिए आपको बता दें, इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को 12वीं पास होना चाहिए। कैंडिडेट के पास Computer Proficiency Certification Test (CPCT) स्कोरकार्ड होना चाहिए। उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

किस कैटेगरी के लिए कितनी सीट

इस भर्ती में 770 पदों के लिए पोस्ट निकली है और सभी कैटेगरी के हिसाब से पद निकले हैं। इसलिए जान लीजिए किस कैटेगरी की कितनी पोस्ट है।

  • जनरल (General) – 209 पद

  • ओबीसी (OBC) – 208 पद

  • एसटी (ST) – 154 पद

  • एससी (SC) – 123 पद

  • ईडब्ल्यूएस (EWS) – 76 पद

कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित कैंडिडेट को ₹5,200 से ₹20,200 प्रति माह की सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी लागू हो सकते हैं।

Related to this topic: