पहलगाम हमला सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए भी किया गया था - विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पहलगाम हमला 26/11 हमले के बाद सबसे अधिक बर्बरतापूर्ण था। हमला स्पष्ट रूप से जम्मू - कश्मीर की सामान्य स्थिति को डिस्रप्ट करने के लिए किया गया था। पिछले साल सवा दो करोड़ से अधिक पर्यटक कश्मीर आए थे। हमले का उद्देश्य जम्मू - कश्मीर को पिछड़ा बनाए रखना था। हमला सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए भी किया गया था।
Tags
Next Story
