पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कहा -

पीएम मोदी ने बुंदेलखंडी में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि, आस्था का यह केंद्र अब आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है। आज बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी गई है। 10 एकड़ में यह संस्थान बनेगा। पहले चरण में 100 बेड की व्यवस्था होगी। आज कल हम देखते हैं कि, नेताओं का एक वर्ग धर्म का मखौल और उपहास मचाता है। बहुत बार विदेशी ताकतें इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग सदियों से हमारे बीच हैं। ये लोग हमारे सिद्धांत और संस्कृति, पर्व और परंपरा पर हमला करते रहते हैं। जो धर्मं स्वभाव से ही प्रगतिशील है ऐसे धर्म पर ये कीचड़ उछालते हैं।

ऐसे माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री जी देश एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने अब कैंसर संस्थान के निर्माण का प्राण लिया है। हमारे मंदिर, मठ और धाम एक ओर जहां पूजा और साधना के केंद्र रहे हैं वहीं दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चिंतन के केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने ही हमे वो ज्ञान जिसका परचम आज विश्व में लहरा रहा है। दूसरों की पीड़ा का निवारण ही धर्म है। नर में नारायण- यही हमारी परंपरा है।

आज कल महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है। करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाइ और संतों के दर्शन किये हैं। यह एकता का महाकुम्भ है। आने वाली सदियों तक 144 वर्ष बाद हुए इस महाकुंभ को एकता के महाकुंभ के रूप में जाना जाएगा। लोग सेवाभाव से लगे हुए हैं। जो भी कुंभ गया उन्होंने मुझे दो बातें अवश्य बताई है। एक - वे जी भर के स्वच्छता कर्मियों के गुणगान करते हैं। महाकुंभ में जिन लोगों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाई उनका धन्यवाद। एकता के महाकुंभ से आए हुए हर यात्री कह रहा है कि, पुलिस कर्मियों ने साधक की तरह जो काम किया है, देश के कोटि - कोटि जनों को संभालना, जिन पुलिसकर्मियों ने लोगों का दिल जीत लिया है वे भी बधाई के पात्र हैं।

Tags

Next Story