असंवैधानिक शब्द को हल्के में उपयोग न करें - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा - मेरे भाषण से पहले आपने जेपीसी के अध्यक्ष को बोलने दिया यह स्वागत योग्य है। सभी ने अपने - अपने तर्क रखे। मैंने सभी की बात सुनी। वैसे तो कुछ लोगों ने तर्क वाले बिंदु उठाए लेकिन कुछ ने तर्कहीन बात भी की।

जो समझने का प्रयास ही नहीं कर रहा तो उसे मैं नहीं समझा सकता। जबरदस्ती इसे असंवैधानिक मत कहिए। मैंने अदालत के ऑब्जर्वेशन को पढ़कर सुनाया है। कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन्हें हल्के में नहीं उपयोग करना चाहिए। हमें सुनने वाले क्या कहेंगे।

सभी को बोलने का हक़ है। कई सदस्यों ने अच्छे मुद्दे उठाए। गौरव गोगोई ने भी कहा - वक्फ बाय यूजर क्यों ख़त्म हुआ इसका जवाब मैं देता हूं। कि, मानिए अगर वक्फ बोर्ड कहने भर से किसी जमीन को वक्फ की जमीन डिक्लेयर नहीं कर सकते। यह एंटी मुस्लिम कैसे हो गया। इसे इस्लाम के खिलाफ न माना जाए। जब इल्जाम लगाते हैं तो यह बिना तर्क के नहीं होना चाहिए। प्रॉपर डॉक्यूमेंट दिखाने पर जमीन को वक्फ की जमीन घोषित की जा सकती है।

इतने सालों से सभी जानते हैं कि, कलेक्टर रेवेन्यू, वेलफेयर से जुड़े मुद्द्दे देखता है। वो किसी पार्टी का नहीं होता। यह कहा जाए कि, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, यह गलत है। इतना अविश्वास गलत है। अपील का प्रावधान भी है।

Tags

Next Story