टेक्स्टटाइल, टूरिजम और टेक्नोलॉजी भविष्य में तीन सेक्टर की बड़ी भूमिका रहने वाली

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत के विकसित भविष्य में तीन सेक्टर की बड़ी भूमिका रहने वाली है। ये तीनों सेक्टर करोड़ो नई जॉब क्रिएट करने वाले हैं। ये तीन सेक्टर ये हैं : टेक्स्टटाइल, टूरिजम और टेक्नोलॉजी। मध्य प्रदेश कॉटन कैपिटल मध्य प्रदेश है। अगर हम कपड़ा देखें तो भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में कपड़ा से जुड़ी एक पूरी परंपरा है, इसमें कौशल के साथ-साथ उद्यमिता भी है। मध्य प्रदेश एक तरह से भारत की कपास राजधानी है। भारत की जैविक कपास आपूर्ति का लगभग 25% मध्य प्रदेश से आता है।
Next Story
