भारत में एक और नया इतिहास बना

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हो या सीमा पार आतंकवाद, आज भारत की बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन रही हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज दुनिया राष्ट्रीय रक्षा में भारतीय महिलाओं की क्षमता देख रही है। इसके लिए सरकार ने पिछले एक दशक में कई कदम उठाए हैं... हमारी सेना ने पहली बार महिलाओं के लिए रक्षा सुविधाओं के दरवाजे खोले। 2014 से पहले एनसीसी में सिर्फ 25% कैडेट लड़कियां थीं। आज इनकी संख्या 50% की ओर बढ़ रही है। कल देश में एक और नया इतिहास बना। एनडीए से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ...
नौसेना की दो बहादुर बेटियों ने 250 दिन की समुद्री यात्रा पूरी की है। उन्होंने हवा से चलने वाली नाव में बैठकर दुनिया का चक्कर लगाया। कई हफ्तों तक जमीन न देख पाना, खराब मौसम और भयानक तूफानों के बावजूद उन्होंने हर मुश्किल को मात दी है। यह दिखाता है कि चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, भारत की बेटियां उससे पार पा सकती हैं।
