मालवा -निमाड़ की 05 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस आगे

मालवा -निमाड़ की 05 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस आगे
X

इंदौर।  मालवा-निमाड़ अंचल की 6 विधानसभा सीटों सांवेर, आगर, बदनावर, हाटपीपल्या, सुवासरा, मांधाता और नेपानगर पर चौथे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। चौथे चरण के बाद इन छह सीटों में पांच पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को आगे चल रही है। 

अंचल की हॉट सीट मानी जा रही सांवेर सीट पर 06 चरणों की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री तुलसीराम सिलावट अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से 11401 मतों से आगे चल रहे है। वहीं सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 15 हजार से अधिक मतों से आगे है। खंडवा जिले की मांधाता सीट से भाजपा उम्मीदवार नारायण पटेल छठवें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार उत्तमपाल सिंह से 8100 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा में चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल से छह हजार से अधिक मतों से आगे हैं। धार में भाजपा की बढ़त लगातार जारी है। यहां शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अपने प्रतिद्वंदी से 13214 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालवा-निमाड की छह सीटों में से केवल आगर- मालवा सीट से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस के विपिन वानखेड़े सातवें राउंड के बाद 182 मतों से आगे चल रहे हैं।


Updated : 2020-11-10 07:16:43.0
Next Story
Top