सुशांत सिंह के निधन पर विराट बोले - यकीन नहीं कर पा रहा हूं

सुशांत सिंह के निधन पर विराट बोले - यकीन नहीं कर पा रहा हूं
X

बॉलीवुड के युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बांद्रा में अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके निधन पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दुख जताया है।

विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। इस बात को मानना काफी मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनकी फैमिली और दोस्तों को इस कठिन समय में मजबूती है। रेस्ट इन पीस।'

Updated : 2020-06-14 13:45:55.0
Next Story
Top