सीआरपीएफ का जवान मिला कोरोना पॉजिटिव
X
X
ग्वालियर। शहर में आज 9 पॉजिटिव मिले है। जिसमें से 7 मरीज शहर के, 1 पनिहार निवासी सीआरओपीएफ का जवान और अन्य 1 मरीज डबरा का रहने वाला।
- मुरार के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले सब्जी व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव। लॉकडाउन में नौकरी जाने पर मजबूरन सब्जी का ठेला लगा रहा था।वह कॉलोनी एवं आसपास की मल्टी में बेचता है सब्जी।
- डीडी नगर निवासी युवक पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। उसने ग्वालियर आने के बाद जाँच कराई थी।
- 14 जून को आंध्र प्रदेश से लौटे पनिहार निवासी सीआरपीएफ के जवान की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जुकाम होने के बाद से क्वारेन्टाईन थे।
- डबरा में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति जांच में पॉजिटिव आया।
Updated : 2020-06-16 15:37:48.0
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire