ग्वालियर उपचुनाव : पूर्व में कांग्रेस के सतीश सिकरवार को मिली जीत

ग्वालियर उपचुनाव : पूर्व में कांग्रेस के सतीश सिकरवार को मिली जीत
X

ग्वालियर। ग्वालियर जिले की तीन सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। ग्वालियर पूर्व सीट पर अंत तक चली टक्कर में कांग्रेस के सतीश सिकरवार को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को 8159 मतों से हराया है।  इसके अलावा डबरा सीट पर भी कांग्रेस को जीत मिली है।  यहां मंत्री इमरती देवी को कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे ने हराया है। जिले की तीसरी सीट पर सिंधिया समर्थक और भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 33 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के सुनील शर्मा को हराया। 


Updated : 2020-11-10 19:04:37.0
Next Story
Top