ग्वालियर : सातवें चरण की मतगणना पूरी, तीनों सीटों पर भाजपा आगे

ग्वालियर : सातवें चरण की मतगणना पूरी, तीनों सीटों पर भाजपा आगे
X

ग्वालियर।  जिले की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए सातवें चरण की मतगणना पूरी हो गई है।सातवें चरण की मतगणना के बाद भी जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की बढ़त बनी हुई है। इस चरण के परिणाम के बाद ग्वालियर सीट पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह  8528 मत, ग्वालियर पूर्व में भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 2754 मत, डबरा में भाजपा प्रत्याशी मंत्री इमरती देवी  2282 मतों से आगे है।

छटवें चरण के बाद ग्वालियर विधानसभा  से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह को 22591, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे को 14063 मत प्राप्त हुए है। ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को 16534, कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार को 13780 मत मिल चुके है। वहीँ डबरा सीट पर भाजपा  प्रत्याशी इमरती देवी को 22417, कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे को 20135 मत प्राप्त हुए है।  


चरण 

ग्वालियर 

भाजपा/ कांग्रेस 

ग्वालियर पूर्व 

भाजपा/ कांग्रेस 

डबरा 

भाजपा/ कांग्रेस 

पहला चरण 

3214 / 1989 

2288 / 1749 

3051 / 2739

दूसरा चरण 

2786 / 1682 

2824 / 1942

 3350/ 2795

तीसरा चरण 

2951 / 2155

 2503 / 1738

 3758 / 3336

चौथा चरण 

2840 / 2732 

2034 / 1750 

3093 / 2597

पांचवां चरण 

3677 / 1859 

2019/ 2516 

3078 / 2527

छठवां चरण 

3375/ 2052 

2562/ 1999

 3020 / 3492

सातवां चरण 3748/ 1594 2304/ 2086 3067/ 2049 





Updated : 2020-11-10 09:49:40.0
Next Story
Top